HomeMarquee'टीकाकरण की सटीक जानकारी संकलित कर माइक्रोप्लान तैयार करें'

‘टीकाकरण की सटीक जानकारी संकलित कर माइक्रोप्लान तैयार करें’

उरई (जालौन)।टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएचसी कोंच में पिंडारी पीएचसी की ओर से नियमित टीकाकरण (आरआई) माइक्रोप्लान को लेकर प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर प्रशिक्षकों ने कहा, क्षेत्र में टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उपाय करना इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले से आई डब्ल्यूएचओ की एसएमओ दीप्ति जोजफ, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर प्रदीप तिवारी, पिंडारी पीएचसी प्रभारी डॉ. कमलेश राजपूत, डॉ. सुलभ बरनाला, डॉ. अजय चौहान, डॉ. कंचन तथा बीपीएम रवि ने कोंच तहसील क्षेत्र से पहुंचीं एएनएम, एलएचवी एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण सत्रों की योजना तैयार करने, लाभार्थियों की पहचान करने, टीकाकरण रजिस्टर के सही रखरखाव, वैक्सीन प्रबंधन तथा छूटे हुए बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों को क्षेत्रवार कार्य योजना बनाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्यकर्मियों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक गांव और वार्ड स्तर पर टीकाकरण की सटीक जानकारी संकलित कर माइक्रोप्लान तैयार किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएनएम प्रिया पटेल, रमापाल, लाली देवी, पूनम, खुर्शीदा सहित विभिन्न उपकेंद्रों से बड़ी संख्या में आईं एएनएम, एलएचवी, सुपरवाइजर एवं आशा वर्करों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular