HomeSlider'ज्यादा फर्क नहीं पड़ता', नो हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तानी कोच ने दिखाया...

‘ज्यादा फर्क नहीं पड़ता’, नो हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तानी कोच ने दिखाया घमंड, हार के बाद भी नहीं बदले तेवर

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप-2026 में नौ हैंडशेक पॉलिसी जारी रखी। इस पर पाकिस्तानी कोच ने हैरान करने वाला बयान दिया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हरा दिया। इस मैच में एक बार फिर दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया। इसको लेकर पाकिस्तानी टीम के कोच वहाब रियाज हैरान करने वाला बयान दिया है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया तो वहीं मैच के बाद खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने का फैसला किया है। ये रीत पुरुषों के एशिया कप-2026 से शुरू हुई थी जो अभी तक जारी है।

फर्क नहीं पड़ता

मैच के बाद जब पाकिस्तानी कोच से एक रिपार्टर ने पूछा, ‘इस सवाल के लिए माफी, लेकिन हमने देखा कि आज भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुए। दो टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच संबंध कैसे हैं? क्या आप लोग दोस्ताना व्यवहार करते हो।”

इस पर वहाब रियाज ने कहा, “देकिए मुझे नहीं पता। मैंने काफी पहले क्रिकेट छोड़ दी है इसलिए मुझे हाथ न मिलाने के पीछे का कारण नहीं पता। लेकिन मुझे लगता है कि अगर चीजें इसी तरह से आगे बढ़ती हैं तो ऐसे ही रहने दीजिए। इससे कोई बड़ा अंतर नहीं पड़ेगा।”

ऐसा रहा मैच

जहां तक मैच की बात है तो स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 170 रन बनाए। पाकिस्तानी टीम इस स्कोर के सामने 17 ओवरों में 106 रनों पर ढेर हो गई। मंधाना ने इस मैच में 44 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में दीप्ति ने कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवरों में 10 रन देकर पांच विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular