HomeUttar PradeshAzamgarhपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रकों पर लदी...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रकों पर लदी अवैध लकड़ी बरामद

आजमगढ़। वन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सेंहदा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों पर लदी अवैध लकड़ी बरामद की है। कार्रवाई बुधवार देर रात 12 से 1 बजे के बीच की गई।

जांच में पता चला कि चार ट्रक सुल्तानपुर और एक ट्रक प्रतापगढ़ जिले से आया था। ट्रक चालकों से लकड़ी कटान और परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

वन विभाग के अनुसार ट्रकों में आम, महुआ और गूलर जैसी प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ी लदी थी, जिनके लिए न तो कोई अनुज्ञा पत्र था और न ही परिवहन संबंधी दस्तावेज। इसके बाद सभी पांच ट्रकों को कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम की धारा 52, 66 एवं 69 के तहत विभागीय कार्रवाई की गई।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, आकांक्षा जैन ने बताया कि अवैध लकड़ी के परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी वन अपराध की श्रेणी में आते हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular