HomeMarqueeसत्या खुशहाल वितरण कार्यक्रम के तहत नेतवर में साइकिल वितरण

सत्या खुशहाल वितरण कार्यक्रम के तहत नेतवर में साइकिल वितरण

लोटन सिद्धार्थनगर । ग्राम पंचायत नेतवर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन के दो दिन बाद भी सत्या खुशहाल सायकिल वितरण योजना गोरखपुर की ओर से सोमवार को 50 प्रतिशत अनुदान योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राथमिक विद्यालय नेतवर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को रियायती दर पर साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थ नगर के बरिष्ट जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिहं के द्वारा सत्या खुशहाल साईकिल वितरण योजना के चेयर मैन सूरज भैया व डिस्टयूब्यूटर रंजना चौहान से निवेदन करने पर ग्राम पंचायत नेतवर में लगभग सौ सायकिल जन्म दिन पर वितरण करने के लिए मिला। जिसको लाभार्थियों को साइकिलें सौंपते हुए जितेन्द्र सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहां कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

क्षेत्र के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों, श्रमिकों तथा जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा लोगों के दैनिक कार्य आसान होंगे।

छात्र-छात्राओं को विद्यालय और महाविद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, वहीं अन्य लाभार्थी भी अपने कार्यों को अधिक सुगमता से कर सकेंगे। साइकिल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया। उनका कहना था कि योजना से आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पंचायत कर्मियों और बड़ी संख्या में लाभार्थियों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular