HomeMarqueeजिलाधिकारी के त्वरित संज्ञान से भैंसापाली गांव में हुई नाला एवं तालाब...

जिलाधिकारी के त्वरित संज्ञान से भैंसापाली गांव में हुई नाला एवं तालाब सफाई

ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन की तत्पर कार्रवाई, जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में उठाया गया कदम

हमीरपुर। विकासखंड कुरारा के ग्राम भैंसापाली में नाला सफाई एवं तालाबों की दुर्दशा संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया था कि गांव में लगभग 10 वर्षों से नालों की समुचित सफाई नहीं हुई थी, जिसके कारण बरसात के दौरान कुशवाहा बस्ती एवं अहिरवार बस्ती में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचता था तथा गत वर्ष भी कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। साथ ही गांव के तालाबों में जलकुंभी (पन चिरई) फैल जाने एवं सफाई न होने से उनका उपयोग प्रभावित हो रहा था।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी द्वारा सोमवार को ग्राम भैंसापाली में विशेष सफाई अभियान चलवाकर नालों की सफाई एवं तालाबों से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया। संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular