बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा रहे कार्यकर्ता उपस्थित
इटवा, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायतबिस्कोहर कार्यालय सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल बिस्कोहर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र एवं पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी अशोक अग्रहरि रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में देश को विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा प्रदान की है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, जनसंपर्क अभियान, योग दिवस तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री खेमराज यादव ने किया। उन्होंने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया और कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में जय प्रकाश पांडेय, शत्रुघन पांडेय, लवकुश शुक्ला, खेमराज यादव, लड्डू पाल, सोनी, माया चौधरी, सत्यनारायण दुबे सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का भरोसा व्यक्त किया।





