HomeMarqueeपौधरोपण एवं विचार संगोष्ठी का किया गया आयोजन

पौधरोपण एवं विचार संगोष्ठी का किया गया आयोजन

पेड़ लगाएं भी बचाएं भी : लालजी पांडेय

बांसी सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डायट बांसी में पौधरोपण एवं विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। डायट प्रवक्ता महेंद्र यादव के संयोजन एवं और ह्युमाना संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी पांडेय द्वारा पौधरोपण से हुआ।

ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के दोनों बैचों के प्रशिक्षुओं के समूह द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया। पौधरोपण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी पांडेय ने कहा कि धरती को रहने लायक पेड़ पौधे ही बनाते हैं।

पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती, इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और लगाए गए पेड़ों को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। अपनी बारी में डायट के समस्त प्रवक्ताओं ने प्रशिक्षुओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण एवं लगाए गए पौधों की देखभाल हेतु अभिप्रेरित किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता प्रतिभा, अंजना, पंकज कुमार, श्रवन कुमार, मो. युनुस,बद्रीनाथ त्रिपाठी, सतीश धवन, डीएलएड प्रशिक्षु एवं और ह्युमाना संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular