HomeMarqueeकेंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों...

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

अमेठी।प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय अमेठी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जिला कोर कमेटी की बैठक की तथा विकास भवन सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया।

प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा उन्हें सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित मेलों में सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर जनसामान्य को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र व्यक्तियों का मौके पर ही पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं आमजन की सहभागिता से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही चौपाल कार्यक्रमों के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 10 गांवों का चयन करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार रखने को कहा जिससे चौपाल के दौरान उनका सत्यापन किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि 5 जून से 21 जून तक विभिन्न जनजागरूकता जनसंपर्क स्वास्थ्य मेला विकसित भारत संकल्प सम्मेलन विकास प्रदर्शनी प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री ने विकास भवन परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया एवं जनपद वासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। बैठक में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी संजय चौहान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular