HomeBusinessMultibagger Stock: 6 महीने में पैसे डबल, 5 साल में ₹1 लाख...

Multibagger Stock: 6 महीने में पैसे डबल, 5 साल में ₹1 लाख को 20 लाख बनाया; अब 10 टुकड़ों में बंट रहा स्टॉक

E2E नेटवर्क्स के मल्टीबैगर शेयर 1:10 के अनुपात में विभाजित होने जा रहे हैं, जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 जून तय की गई है। इस शेयर ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों के 10 लाख रुपये को 20 लाख रुपये में बदल दिया है, जिससे छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान होगा।

शेयर बाजार में लिस्टेड एक शेयर ने पिछले 6 महीने में छप्परफाड़ रिटर्न देकर निवेशकों की झोली भर दी है। अब यह स्टॉक 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी नजदीक आ गई है। आइए जानते हैं कि आखिर यह स्टॉक कौन सा है और इसकी रिकॉर्ड डेट क्या है?

हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ईटूई नेटवर्क (E2E Networks)। इसके शेयर आज से 6 महीने पहले 2200 रुपये के आसपास थे। लेकिन वर्तमान में इसकी कीमत 4,313.60 रुपये तक पहुंच गई है।

₹10 के ₹20 और ₹20 के ₹40 लाख बनाने वाले स्टॉक के होंगे 10 हिस्से

ईटूई नेटवर्क के शेयरों ने अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी ने 6 महीने में निवेशकों के 10 लाख को 20 और 20 लाख रुपये में बदल दिया। वहीं, 5 साल में कंपनी ने 2,905.99 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी आपके निवेश को 5 साल में 20 गुना कर दिया।

कंपनियां अपने शेयरों को स्प्लिट इसलिए करती हैं ताकि रिटेल निवेशकों भी उनके शेयर कम कीमत पर खरीद सकें और लिक्विडिटी बनी रही। स्प्लिट होने के बाद निवेशकों के शेयरों की संख्या उस अनुपात में बढ़ जाती है, जिस अनुपात में स्टॉक स्प्लिट होता है।

e2e Networks के निदेशक मंडल ने SEBI (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 42 के अनुसार रिकॉर्ड डेट तय भी तय की है।

E2E नेटवर्क्स लिमिटेड के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 5 जून है। यानी अगर इस तारीख तक आपके खाते में इसके शेयर हैं तो उनकी संख्या उसी अनुपात में उतनी गुना हो जाएगी। ईटूई के शेयर 1:10 के रेशियो में स्प्लिट हो रहे हैं। अगर आपके पास इसके एक शेयर हैं तो यह संख्या अब 10 हो जाएगी। और 10 शेयर होंगे तो उनकी संख्या 100 हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular