HomeSlider'IPL बोरिंग था सिर्फ छक्के लग रहे थे', SRH के खिलाड़ी ने...

‘IPL बोरिंग था सिर्फ छक्के लग रहे थे’, SRH के खिलाड़ी ने लीग पर जमकर निकाला अपना गुस्सा; BCCI को भी लिया आड़े हाथ

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा और फ्लैट पिचों का इस्तेमाल किया गया। इसको लेकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने लीग पर सवाल खड़े किए हैं।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन ने आईपीएल 2026 में उपयोग की जाने वाली पिचों की जमकर आलोचना की है। उनका कहना है कि आईपीएल में बल्लेबाज छक्के लगाते हैं और उन्हें देखने के बाद मैं ऊब गया था। इसकी वजह से बल्लेबाजों में कोई नई स्किल भी नहीं बन पाती है। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में सबसे अधिक बार 200+ का स्कोर देखने को मिला।

टीमों ने 65 बार 200+ का स्कोर बनाया, जिसमें 17 बार विपक्षी टीमों ने स्कोर को चेज भी किया। यही नहीं इसी सीजन पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था। लिविंगस्टन को सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन उन्हें अधिक मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद अब इंग्लिश खिलाड़ी ने इसको लेकर निराशा व्यक्त की है।

लियाम लिविंगस्टन ने की पिचों की आलोचना

स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए लिविंगस्टन ने कहा, “मैं मुंबई के खिलाफ खेल रहा था। हम 230-240 रन चेज कर रहे थे। मैं इस मैच में वास्तव में थोड़ा बोरिंग था। बस लोग छक्के लगा रहे थे। कोई नई स्किल नहीं बन पा रही है। पिच काफी फ्लैट है और इम्पैक्ट प्लेयर भी आते हैं। बाउंड्री काफी बड़ी है लेकिन पिचें बहुत फ्लैट है। मुंबई में गेंद बस उड़ रही थी। हैदराबाद में भी हम ऐसी ही पिचों पर खेले और ये 5 से 6 बार हुआ।”

इंग्लिश क्रिकेटर ने आगे कहा, “इससे पहले मैंने ये कहीं नहीं देखा। मैं आईपीएल में पिछले सात सालों से हूं। मैंने कई अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ भी खेला है लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा।”

लिविंगस्टन ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “वो बहुत ही शानदार तरीके से गेंद को हिट करता है। वो गेंद को बहुत ही सफाई के साथ हिट करता है। कभी भी गेंद को गलत तरीके से हिट नहीं करता है। इस पूरे सीजन उसने कभी भी गलत तरीके से उसने गेंद को हिट नहीं किया। पहली बार जब हमने उसे बाउंसर डाला, तो उसने ऊपर की तरफ हिट कर दिया। हालांकि, उसके बाद उसने टूर्नामेंट में जो सुधार दिखाया, वो कमाल का था।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular