Tuesday, June 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhप्रदेश सरकार द्वारा की जा रही नियुक्तियो में पिछड़ा दलित का आरक्षण...

प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही नियुक्तियो में पिछड़ा दलित का आरक्षण लूट कर सामान्य वर्ग को दे दिया गया – समाजवादी पार्टी

आजमगढ़l समाजवादी पार्टी कार्यालय पर योगी सरकार द्वारा प्रदेश में की जा रही नियुक्तियां में पिछड़ों, दलितों का आरक्षण लूटकर सामान्य वर्ग को दे दिया गया। 22 विभागों में की गई नियुक्तियों में कुल 93809 पदों में 11514 पदों की लूट हुई है इसका आंकड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा जारी पी.डी.ए आरक्षण घोटाला पुस्तक में अंकित है।

जब से भा.ज.पा. सरकार आई है तब से पिछड़ों, दलितों के संवैधानिक आरक्षण को छीना जा रहा है। यह अधिकार डॉ भीमराव अंबेडकर ने लड़कर संविधान में व्यवस्था किया था। लेकिन वर्तमान सरकार सावरकर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के आधार पर मनुस्मृति लागू करना चाह रही है।जिसमें दलितों, पिछड़ों को पढ़ने का अधिकार नहीं है।

मोदी योगी के सरकार में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है पूरा शासन प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है जनता के कष्ट को सुनने वाला कोई नहीं है। छोटे रोजी रोजगार खत्म करते जा रहे हैं समूह ग व घ की नौकरियां को प्रदाता के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर करके गरीबों पिछड़ों, दलितों, मुसलमानों को नौकरी से वंचित करना चाहती है और उनके श्रम का शोषण कर रही हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे योगी सरकार द्वारा हो रही आरक्षण की छिनती व लूट के बारे में बताएंगे और झूठ का पर्दाफाश करेंगे। सन् 2027 के आम चुनाव में संविधान,लोकतंत्र में पिछड़ा दलित व मुसलमान विरोधी सरकार को हटाकर अखिलेश यादव की सरकार बनाकर उनके अधिकारों को देने का काम होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक डॉ संग्राम यादव, नफीस अहमद, डॉ एम सिंह पटेल, जयराम सिंह पटेल,अजीत कुमार राव, लल्लन चौहान, बबीता चौहान, देवनाथ साहु, कुणाल मौर्य, जी एस प्रियदर्शी,संतोष कुमार गौतम,विवेक सिंह, विनीत राय, दिनेश विश्वकर्मा, इं अभिषेक यादव,पप्पू यादव सदस्य जिला पंचायत,हंशराज, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular