Tuesday, June 2, 2026
spot_img
HomeMarquee'मन की बात' प्रधानमंत्री और आम नागरिकों के बीच एक सेतु...

‘मन की बात’ प्रधानमंत्री और आम नागरिकों के बीच एक सेतु बन चुका है- डॉ विनोद बिंद

चन्दौली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को लेकर भाजपा के भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे समाज, युवाओं तथा देश की सकारात्मक पहलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जो नियमित रूप से देश की जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। हर महीने प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम नागरिकों के बीच एक अनूठा सेतु बन चुका है। कहा, विश्व स्तर पर इस तरह का नियमित संवाद बहुत कम देखने को मिलता है। ‘मन की बात’ कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देश की प्रतिभाओं, नवाचारों और सामाजिक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है।

कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों की जानकारी मिलती है और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। कई बार ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें केवल सरकारी प्रयासों से पूरा करना संभव नहीं होता, लेकिन जब समाज और स्थानीय समुदाय एकजुट होकर आगे आते हैं तो उल्लेखनीय परिणाम सामने आते हैं।

आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों द्वारा सामूहिक रूप से तालाबों की सफाई और संरक्षण के प्रयासों का जिक्र किया और कहा कि लोकतंत्र की सफलता नागरिकों की सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है और ‘मन की बात’ इसी भावना को मजबूत करता है। उन्होंने इसे सामान्य ज्ञान का एक उपयोगी सत्र बताते हुए कहा कि कई परिवार इस कार्यक्रम को साथ बैठकर सुनते हैं, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा और सीख मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular