Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeSliderIPL 2026 Final: डराने वाले हैं विराट कोहली के आईपीएल फाइनल में...

IPL 2026 Final: डराने वाले हैं विराट कोहली के आईपीएल फाइनल में आंकड़े, आरसीबी के लिए ही न परेशानी बन जाएं किंग

आरसीबी आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी जहां सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी। हालांकि, कोहली के पिछले आईपीएल फाइनल के आंकड़े चिंताजनक रहे हैं जबकि इस सीजन उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) अपना खिताब बचाने के करीब है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली इस टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबले में उसका सामना रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी जो अपना पांचवां आईपीएल फाइनल खेलने जा रहे हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल की शुरुआत यानी 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने पहला खिताब पिछले साल मिला। विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में उम्मीद की जाती है कि वह फाइनल में भी अपना उच्च स्तर का खेल दिखाएंगे। हालांकि, फाइनल में कोहली के आंकड़े डराने वाले हैं।

फाइनल में शांत रहा है बल्ला

कोहली ने अभी तक चार फाइनल खेले हैं और पांचवां आईपीएल खेलने जा रहे हैं। चार आईपीएल फाइनल में उन्होंने मिलकर 140 रन बनाए हैं। जिसमें से सिर्फ एक मैच में ही उन्होंने अर्धशतक जमाया है। कोहली ने पहला आईपीएल फाइनल अनिल कुंबले की कप्तानी में साल 2009 में डेक्कन चाजर्स के खिलाफ खेला था जिसमें आठ गेंदों पर सात रन ही बनाए थे। 2011 में आरसीबी ने फिर फाइनल खेला और इस बार चेन्नई सुपर किंग्स उसके सामने थी। इस मैच में कोहली के बल्ले से 32 गेंदों पर 35 रन बनाए।

2016 में आरसीबी ने अपना तीसरा फाइनल खेला। ये फाइनल उसने कोहली की कप्तानी में ही खेला। ये वो सीजन था जब कोहली अपने दमदार फॉर्म में थे और चार शतक ठोक चुके थे। फाइनल में आकर उनके बल्ले से एक और शानदार पारी निकली। कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 गेंदों पर 54 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पिछले साल खेले गए फाइनल में कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 गेंदों पर 43 रन बनाए।

कोहली का शानदार सीजन

वैसे इस सीजन कोहली का फॉर्म देखा जाए तो उनके बल्ले से लगातार रन निकले हैं। अभी तक इस सीजन खेले 15 मैचों में कोहली के बल्ले से 600 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.38 और औसत 50 का रहा है। इस सीजन कोहली ने चार अर्धशतक और एक शतक भी जमाया है। इस फॉर्म को देखते हुए कोहली से उम्मीद की जाएगी कि वह फाइनल में शानदार पारी खेलें और अपनी टीम को जीत दिलाते हुए दूसरा खिताब दिलाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular