मुस्लिम समाज ने पेश की अल्लाह की राह में कुर्बानी
इटावा। ईद-उल-अज़हा(बकरईद)का पर्व गुरुवार को शहर में परम्परागत तरीके से आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। हजारो लोगों ने ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों मे बकरईद की नमाज अदा कर मुल्क में आपसी भाईचारे और अमनचैन की दुआये की।सुन्नी हज़रात की ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ दो शिफ्टों में अदा की गई।पहली शिफ्ट में पेश इमाम ईदगाह मौलाना कमाल उद्दीन अशरफी और दूसरी शिफ्ट में मौलाना फरहान बरकाती ने नमाज़ अदा कराई।बकरईद की नमाज ईदगाह परिसर के अंदर हुई और शासन प्रशासन की दी गई गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया गया।इस दौरान मौलाना कमाल उद्दीन अशरफी ने मुल्क में अमनचैन की दुआ करते हुए सभी लोगों से मिलजुल कर बकरईद मनाने की अपील की।
ईदगाह में नमाज की व्यवस्था सेकेट्री डॉ. मोहम्मद अफजाल,कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल हन्नान चाँद मंसूरी आदि द्वारा की गई।डीएम,एसएसपी सहित अन्य अफसरों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज को ईद उल अजहा की बधाई दी। कचहरी स्थित मस्जिद में व्यवस्थापक आदिल अख्तर आदि की देखरेख में,मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां में मुतावल्ली साजिद हुसैन वारसी,अली कालोनी बाह अड्डा मस्जिद में मुतवल्ली हाजी गुडडू मंसूरी की देखरेख में बकरीद की नमाज हुई।
इसके अलावा शाही मस्जिद,सिंग्नल वाली मस्जिद,मस्जिद, मस्जिद शाहगंज,मस्जिद जिन्नातों वाली, जामा मस्जिद,मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद गरीब नवाज,मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग,मस्जिद कटरा पुर्दल खां,मस्जिद पंजाबी कब्रिस्तान,मस्जिद मुहम्मदी तकिया आज़ाद गान,मस्जिद कुरैशियान नया शहर,कटरा शहाब खां स्थित मस्जिद दरगाह वारसी,मस्जिद पचराहा,मस्जिद जिन्नातों वाली,मस्जिद काली कबरें सहित अनेक मस्जिदों में बकरईद की नमाज हुई।अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज नक़वी ने बताया कि शिया समाज की ईद उल अज़हा की नमाज चाणक्य होटल स्थित शिया ईदगाह में मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने अदा कराई और मुल्क में अमनचैन की दुआ की।
मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतिजाम किये गये।नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता द्वारा मस्जिदों के आसपास कलई का छिड़काव कराकर सफाई की व्यवस्था की गई।नमाज के उपरांत शहर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू बुआ। हजारों लोगों ने अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश की।डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल,एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अफसरों ने ईदगाह की व्यवस्था पर नजर रखी और मुस्लिम समाज को बकरीद की बधाई दी।
कारी सरफराज़ आलम निज़ामी, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य,सर्वेश शाक्य,पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद,पूर्व चेयरमैन संटू गुप्ता,मो.अल्ताफ,खादिम अब्बास,सभासद शफी अहमद बालक,हाफिज मोहम्मद अहमद चिशती, हाजी फईम उद्दीन मंसूरी गुड्डु वारसी,रौनक इटावी,राहत अकील,शावेज नक़वी,हाजी कमर अब्बास नक़वी,हाजी अरशद मरगूब,तनवीर हसन,राहत रिजवी,मुशीर हैदर,मैराज अली ख़ान एडवोकेट,हाजी फजल यूसुफ,गुफरान अहमद प्रधानाचार्य,रिज़वान अहमद,हाजी अजीम वारसी,वाई के शफी,पप्पू बशीर,मोनू बशीर,तारिक शम्सी,डॉ.अयाज अली,हनी वारसी,मुमताज चौधरी,हैदर हुसैन वारसी,सरवर हुसैन वारसी,अरहम हुसैन आदि ने बकरईद की बधाई देकर मुल्क में सुख शांति के लिए दुआये की।





