Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeमजिस्ट्रेट' लिखी गाड़ी, नीली बत्ती और हूटर... बनियान पहनकर रौब झाड़ रहे...

मजिस्ट्रेट’ लिखी गाड़ी, नीली बत्ती और हूटर… बनियान पहनकर रौब झाड़ रहे थे युवक, ग्रामीणों ने घेरा खुली पोल

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी का दुरुपयोग : हूटर बजाकर खेतों की तरफ जा रही थी ‘मजिस्ट्रेट’ की बोलेरो, दो युवकों पर FIR के निर्देश

महोबा। मजिस्ट्रेट लिखी, नीली बत्ती और हूटर लगी बोलेरो कार का दुरूपयोग करते हुए दो युवक खुद को रसूखदार दिखाकर रौब गालिब करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उन्हें रोककर पूछताछ गया, लेकिन दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाके में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने सुनसान इलाके में हूटर की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने देखा कि एक बोलेरो खेतों की ओर जा रही है। कार पर मजिस्ट्रेट लिखा था और उसके ऊपर नीली बत्ती लगी हुई थी। वायरल वीडियो में बोलेरो का नंबर यूपी95 क्यू 6782 दिखाई दे रहा है।

कार के अंदर बनियान पहने दो युवक नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवक अधिकारी बनकर इलाके में रौब झाड़ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि वे मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी का इस्तेमाल अवैध वसूली या दबदबा बनाने के लिए कर रहे थे।

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बोलेरो को बीच रास्ते में रोक लिया और मोबाइल कैमरे पर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ दौरान एक युवक ने अपना नाम दीपू और दूसरे ने राहुल बताया। वीडियो बनता देख दोनों युवक घबरा गए और मौके से बोलेरो लेकर फरार हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

एसडीएम शिवध्यान पांडे ने बताया कि यह किसी विभाग से संबद्ध प्राइवेट गाड़ी है, जिसका गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। एसडीएम पांडे ने बताया कि संबंधित गाड़ी को तत्काल सेवा से हटाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular