Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeगौशाला में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद : ग्राम प्रधान हरिशंकर सोनी

गौशाला में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद : ग्राम प्रधान हरिशंकर सोनी

गोण्डा। इटियाथोक विकासखंड की ग्राम पंचायत नरौरा भर्रापुर के ग्राम प्रधान हरिशंकर सोनी ने गौशाला में अव्यवस्था के लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गौशाला में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान पहले जलभराव की समस्या होती थी, जिसे मिट्टी पटवाकर पूरी तरह समाप्त करा दिया गया है। अब बारिश में पानी भरने की स्थिति नहीं बनती और गोवंशों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गौशाला में दो केयर टेकर तैनात हैं, जो नियमित रूप से गायों की देखभाल करते हैं। पशुओं के लिए हरा चारा, चोकर, दाना, खरी और नमक आदि की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी दिन में कई बार गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं और वहां किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी गोवंश की मृत्यु हो जाती है तो हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विधिवत दफनाने की व्यवस्था कराई जाती है। वहीं गायों के लिए हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखने हेतु दो बीघा भूमि पर चारा उत्पादन भी कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान हरिशंकर सोनी ने कहा कि ग्राम पंचायत में सड़क, नाली, खड़ंजा और नल मरम्मत सहित अधिकांश विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि पात्र महिलाओं और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular