अम्बेडकरनगर जनपद में आखिरकार तमाम अटकलो दावेदारों को किनारे करते हुए आखिरकार अंबेडकर नगर जनपद को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल देव के रूप में मिल गया। अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और उमंग देखा जा रहा है बताते चले इससे पहले देव पटेल महामंत्री के रूप में जिले में कार्य कर रहे थे इनकी छवि मृदभाषी और मिलनसार रही है जिससे यह कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय भी रहे हैं वर्तमान समय में जिला अध्यक्ष को लेकर संगठन में गुटबाजी काफी तेजी से बढ़ गई थी जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब देखना होगा संगठन के वरिष्ठ नेताओं को किस तरीके से आपस में तालमेल के साथ संगठन को आगे ले जाते हैं और जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को कितनी सीटे दिलाने में सफल होते हैं।





