Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeसाहित्यकार रामबहादुर राय अंतरराष्ट्रीय वांग्मय साहित्य सम्मान से सम्मानित

साहित्यकार रामबहादुर राय अंतरराष्ट्रीय वांग्मय साहित्य सम्मान से सम्मानित

बलिया। जनपद के लिए गर्व का क्षण तब आया जब वरिष्ठ साहित्यकार राम बहादुर राय को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में आचार्य गौरीशंकर पाण्डेय अंतरराष्ट्रीय वांग्मय साहित्य सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। नेपाल के इस भव्य साहित्यिक आयोजन में कई देशों के साहित्यकारों, विद्वानों और भाषा प्रेमियों की मौजूदगी में राम बहादुर राय को हिंदी साहित्य, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया। उनकी साहित्य साधना और समाज को जागरूक करने वाली रचनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष सराहना मिली है।

राम बहादुर राय वर्षों से अपनी लेखनी के माध्यम से मानवीय मूल्यों, संस्कृति और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे । उनकी रचनाएं देश ही नहीं विदेशों में भी पढ़ी और सराही जा रही हैं। नेपाल में मिला सम्मान बलिया और गड़हांचल की साहित्यिक परंपरा को नई पहचान देने वाला बताया जा रहा है। इस सम्मान की खबर मिलते क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि राम बहादुर राय ने अपनी प्रतिभा और लेखनी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बलिया का मान बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular