Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarडीएम ईशा प्रिया ने बैंकर्स को दिये निर्देश योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन...

डीएम ईशा प्रिया ने बैंकर्स को दिये निर्देश योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च 2026) की डीसीसी एवं डीएलआरसी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का सफल, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एसएचजी सीसीएल, एमवाईएसवाई तथा पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु उदारतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराया जाए।समीक्षा के दौरान जनपद का सीडी रेशियो 51.52 प्रतिशत पाया गया, जो मार्च 2025 की तुलना में दो प्रतिशत अधिक रहा।

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने एवं सीसीएल के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने हेतु लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने फसल बीमा योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने तथा लाभान्वित करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा एनपीए खातों की वसूली के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर तहसीलों के माध्यम से वसूली प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए, ताकि वसूली कार्य में तेजी लाई जा सके।बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक कमलेश भास्कर ने विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर प्रगति विवरण समय से पोर्टल पर अपलोड करने का अनुरोध किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक से आए एलडीओ अमित गुप्ता, नाबार्ड के डीडीएम कमलेश यादव, उपायुक्त उद्योग एच.पी. मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular