Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeItawaफर्जी एम.एस.पी आदेश को किसानों ने फूंका

फर्जी एम.एस.पी आदेश को किसानों ने फूंका

इटावा। संयुक्त किसान मोर्चा(एसकेएम) के देशव्यापी आहवान पर 27 से 31 मई तक गांवों में सरकार की फर्जी एमएसपी आदेश की प्रतियों का दहन कर डीजल-पेट्रोल के दामों मेें मूल्य वृद्वि,उरर्वर लूट के खिलाफ किसान सभा ने ताखा तहसील की बिरतिया गांव और सदर तहसील के खडकोली में फर्जी एम.एस.पी का पुतला फूंका गया।किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव एवं अमर सिंह शाक्य,जिला मंत्री संतोष शाक्य जिला संयुक्त मंत्री शिववचन यादव उर्फ बच्चू सहित दर्जनो किसानो ने भाग लिया।

जिला मंत्री संतोष शाक्य ने बताया अभियान के दौरान किसान सभा पूरे जिले के तमाम गांवो में फर्जी एमएसपी का पुतला दहन कर स्वामीनाथन के अनुरूप लागत का डेढ गुना एम.एस.पी की गांरटी,कृषि कार्यो के लिए टैक्स फ्री डीजल,बिजली कटौती रोककर निर्बाध सप्लाई देने,बिजली का निजीकरण रोकने,किसानो-मजदूरों को कर्जा मुक्त करने आदि मांगों उठायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular