Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeEducationREET Mains Result 2026: रीट प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी टीचर एग्जाम रिजल्ट...

REET Mains Result 2026: रीट प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी टीचर एग्जाम रिजल्ट जारी, नाम व Roll Number वाइज चेक करें परिणाम

आरएसएसबी की ओर से रीट मेंस एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप विषय एवं टीएसपी एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र के अनुसार मेरिट लिस्ट एवं कटऑफ डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी टीचर भर्ती मुख्य का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी हुआ है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में दर्ज है ये डिटेल

आरएसएसबी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों की मेरिट, मार्क्स, रोल नंबर, कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जेंडर कैटेगरी आदि डिटेल दर्ज है।

परिणाम चेक करने का आसान तरीका

  1. राजस्थान रीट रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना है।
  2. इसके बाद आपको Result बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको UPPER PRIMARY SCHOOL TEACHER 2025 या PRIMARY SCHOOL TEACHER 2025 के तहत जिस विषय एवं क्षेत्र (TSP/ NTSP) के अनुसार Link पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
  5. अब आप मेरिट लिस्ट में अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।

REET Mains Result 2026 Link

रिजल्ट के साथ ही आरएसएसबी द्वारा कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करके मेरिट लिस्ट में जगह हासिल की है उन्हें अब अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 से 20 जनवरी 2026 तक करवाया गया था।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से आरएसएसबी द्वारा कुल 7759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां प्राथमिक (कक्षा 1-5) और द्वितीय उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) के पदों पर की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular