Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिलग्राम में जन सेवा केंद्र संचालक से हजारों की ठगी, पीड़ित ने...

बिलग्राम में जन सेवा केंद्र संचालक से हजारों की ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

बिलग्राम क्षेत्र में एक जन सेवा केंद्र संचालक के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बिलग्राम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गुजरई निवासी प्रार्थी अरुण कुमार पुत्र दर्शनलाल बिलग्राम क्षेत्र में जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। प्रार्थी के मुताबिक 18 जनवरी 2026 को रवि नामक युवक ने अपने साथी दीपक, विजय व अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके जन सेवा केंद्र पर आकर कैश निकासी कराई।

आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल नंबर 7388574084 के माध्यम से दो बार में 10,500 रुपये और 13,840 रुपये खाते में डलवाए तथा बदले में नगद रुपये ले लिए। कुछ समय बाद संबंधित भुगतान निरस्त (कैंसिल) हो गया, जिससे प्रार्थी को ठगी का पता चला।

पीड़ित ने बताया कि जब उसने दिए गए मोबाइल नंबर 9354492423 पर संपर्क किया तो आरोपी रवि ने सिम तोड़कर फेंक देने और दूसरा नंबर चलाने की बात कही।

मामले को लेकर पीड़ित अंश कुमार ने बिलग्राम पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular