HomeMarqueeदेवीपाटन मंडल को मिली बड़ी सौगात, मलारी बाजार में खुला “आर.एस.एम वेव...

देवीपाटन मंडल को मिली बड़ी सौगात, मलारी बाजार में खुला “आर.एस.एम वेव वैली वाटरपार्क एंड रिजॉर्ट”

गोण्डा। देवीपाटन मंडल वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब मनोरंजन और वाटर एक्टिविटीज़ के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गोण्डा शहर के मलारी बाजार में “आर.एस.एम वेव वैली वाटरपार्क एंड रिजॉर्ट” का भव्य शुभारंभ हो गया है। इसे देवीपाटन मंडल का इकलौता वाटर पार्क बताया जा रहा है। उद्घाटन के साथ ही युवाओं, बच्चों और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मलारी बाजार स्थित इस आधुनिक वाटर पार्क में मनोरंजन के लिए कई आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

संचालक ब्रह्मदत्त मिश्रा ने बताया कि पार्क को परिवार और कपल्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जहां सुरक्षित वातावरण में विभिन्न वाटर एक्टिविटीज़ का आनंद लिया जा सकेगा। वाटर पार्क का समय सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक भी विशेष व्यवस्था की गई है। सुविधा शुल्क प्रति व्यक्ति 400 रुपये रखा गया है, जबकि रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में 500 रुपये निर्धारित किया गया है। तीन फीट से छोटे बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

वाटर पार्क के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रतीक भूषण मौजूद रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ओ.एन. पाण्डेय शामिल होंगे। उद्घाटन के बाद लोगों को वाटर पार्क में प्रवेश दिया जाएगा। गर्मी के इस मौसम में “आर.एस.एम वेव वैली वाटरपार्क एंड रिजॉर्ट” गोण्डा जनपद सहित पूरे देवीपाटन मंडल के लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular