Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeEducationCBSE ने स्वीकारी गलती, छात्र वेदांत की ओरिजिनल कॉपी जल्द उपलब्ध करवाने...

CBSE ने स्वीकारी गलती, छात्र वेदांत की ओरिजिनल कॉपी जल्द उपलब्ध करवाने का दिया भरोसा

सीबीएसई द्वारा छात्र वेदांत को फिजिक्स विषय की कॉपी किसी और स्टूडेंट्स की प्रोवाइड करवा दी गई थी, जिसके बाद बोर्ड ने अपनी गलती स्वीकार की है। सीबीएसई ने वेदांत को उनकी मूल कॉपी उपलब्ध कराने और अंकों में सुधार का आश्वासन दिया है।

सीबीएसई 12वीं के छात्र वेदांत ने फिजिक्स की कॉपी के री-इवैल्यूएशन के लिए किया था। इसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा उनको स्कैन की हुई कॉपी उपलब्ध करवाई गई। कॉपी मिलने के बाद वेदांत ने X अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी कि सीबीएसई द्वारा उपलब्ध करवाई गई कॉपी उनकी नहीं है। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे की कॉपी के लिए उनको भौतिक विज्ञान विषय में 50 अंक प्राप्त हुए जिसके चलते उनके पास पर्सेंटेज में नुकसान हुआ।

उन्होंने सीबीएसई से मांग की थी कि बोर्ड उनकी “फिजिक्स की ओरिजिनल कॉपी” की जांच करे और यह पता लगाए कि डिजिटलीकरण के दौरान कॉपी बदल गई है।

सीबीएसई ने स्वीकारी गलती

छात्र के ट्वीट के बाद सीबीएसई द्वारा वेदांत से संपर्क किया गया और जल्द से जल्द उनकी ओरिजिनल कॉपी उपलब्ध करवाने के साथ ही अंकों में सुधार का आश्वाशन भी दिया गया है। सीबीएसई द्वारा कहा गया है कि दो मामलों में ऐसी गलती देखने को मिली है। वेदांत के साथ ही एक और स्टूडेंट्स की कॉपी में इसी प्रकार की गड़बड़ी हो गई थी। जल्द ही इसे सुधार लिया जायेगा और स्टूडेंट्स को उनकी ओरिजिनल कॉपी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

पोर्टल में हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ले रही IIT एवं PSB के विशेषज्ञों की मदद
सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। पोर्टल पर किसी स्टूडेंट से ज्यादा फीस पड़ रही है वहीं कुछ स्टूडेंट्स को कम फीस जमा करनी पड़ी। पोर्टल पर हो रही खामियों को दूर करने के लिए अब सरकार की ओर से आईआईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी संस्थानों (PSB) के विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular