Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeItawaAIMIM ने डीएम को दिया ज्ञापन

AIMIM ने डीएम को दिया ज्ञापन

इटावा। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM)के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ईद-उल-अजहा(बक़रीद)पर्व के मद्देनज़र जनहित से जुड़ा ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में शहर एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 20 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति,खराब सफाई व्यवस्था,नालियों की समस्या, जलभराव,निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल,स्वास्थ्य सेवाओं एवं शांति-सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई गई।

AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि ईदगाहों, मस्जिदों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि त्योहारों पर जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और जनहित के मुद्दों पर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। इस अवसर पर मोहम्मद सलमान सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष,एहसान खान जिला महासचिव,मो.शावेज़ राईन जिला मीडिया प्रभारी,अजय प्रताप सिंह कुशवाहा वरिष्ठ नेता महासचिव,मो.नईम जिला महासचिव,ऐजाज़ खान जिला संगठन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular