Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeचंदौली में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु बलवा ड्रिल का...

चंदौली में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु बलवा ड्रिल का किया गया पूर्वाभ्यास

चन्दौली-जनपद में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल व अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर के नेतृत्व में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारियों एवं नियुक्त पुलिस बल के साथ महेन्द्रा पॉलिटेक्निक ग्राउंड, चन्दौली में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया।

पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विधि-विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित एवं तितर-बितर करने हेतु रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड एवं अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई तथा उनके संचालन का अभ्यास कराया गया। साथ ही इन उपकरणों के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस बल को विभिन्न टीमों में विभाजित कर दंगा अथवा बलवा की स्थिति में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। अभ्यास के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में पुलिसकर्मियों से फीडबैक लेकर आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular