Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeगौरैया संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर आशीष कुमार सम्मानित

गौरैया संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर आशीष कुमार सम्मानित

इटावा में आयोजित संगोष्ठी में मिला “गौरैया भूषण सम्मान”, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

मौदहा। पर्यावरण एवं गौरैया संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर शिक्षक आशीष कुमार को “गौरैया भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विंग फाउंडेशन के बैनर तले इटावा में आयोजित गौरैया संरक्षण संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डा. अजंट सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वन संरक्षक एवं लायन सफारी इटावा के निदेशक डा. अनिल कुमार पटेल उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ वैज्ञानिक डीआरडीओ डॉ. एच.एल. यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संगोष्ठी में मौदहा कस्बे निवासी शिक्षक आशीष कुमार को गौरैया संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा जन जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद आशीष कुमार ने कहा कि गौरैया जैसे छोटे पक्षियों का संरक्षण वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गौरैया पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसके संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular