HomeInternationalदुबई: अचानक आया दिल का दौरा, इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने कुछ ही...

दुबई: अचानक आया दिल का दौरा, इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने कुछ ही मिनटों में बचाई शख्स की जान

दुबई में एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मेडिकल टीम ने ऑटोमेटिक सीपीआर डिवाइस का उपयोग कर कुछ ही मिनटों में उसकी जान बचाई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां दिल का दौरा पड़ने के बाद एक व्यक्ति जमीन पर अचेत होकर गिर जाता है। इसके बाद दुबई की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने कुछ ही मिनटों में जान बचा ली।

दरअसल, दुबई शहर में एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद वह सड़क पर ही गिर पड़ा। जैसे ही कंट्रोल रूम को इस आपातकालीन स्थिति की सूचना मिली, बिना एक सेकंड गंवाए मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर उसकी धड़कनों को वापस लौटाया।

CPR डिवाइस से मिला सुरक्षित जीवन

मेडिकल टीम ने ऑटोमेटिक CPR डिवाइस का इस्तेमाल कर तुरंत इलाज शुरू किया और मौत के मुंह में जा रहे व्यक्ति कोमहज कुछ ही मिनटों के भीतर त्वरित एक्शन लेते हुए सुरक्षित बचा लिया।

दुबई के मेडिकल व्यवस्था की हो रही तारीफ

दुबई में हुई इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दुबई की तेज, आधुनिक और हाईटेक इसमरजेंसी सेवा की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि मेडिकल की टीम सड़क पर गिरे व्यक्ति को सीपीआर देकर जान बचाई। वीडियो में दिखाया गया है कि बचाव दल ने एक विशेष सीपीआर मशीन का इस्तेमाल किया, जो लगातार और उच्च गुणवत्ता वाले सीने पर दबाव डालती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वह व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया और उसमें जीवन या सांस लेने के कोई लक्षण नहीं दिखे, इसलिए आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाया। कुछ ही मिनटों में प्रशिक्षित बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) शुरू किया और स्थिति को स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular