Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकार ने डॉ लाल जी निर्मल विधान...

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकार ने डॉ लाल जी निर्मल विधान परिषद सदस्य का किया जोरदार स्वागत

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर की तत्वाधान में डॉक्टर लालजी निर्मल विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश से एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर उनका स्वागत किया और नगर निगम कानपुर के वर्तमान में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई समिति के कर्मचारी नेताओं ने डॉक्टर निर्मल जी को बताया की नगर आयुक्त द्वारा 6000 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी सहित अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को ई टेंडरिंग द्वारा तीन चरणों में आमंत्रित निविदा से अलग कर दिया है, इनको अब निजी कंपनी में नहीं भेजा जायेगा।

विदित हो कि डॉ निर्मल जी द्वारा निजीकरण प्रकरण में नियम 115 के अंतर्गत विधान परिषद में प्रश्न उठाया था, जिससे संघर्ष समिति के आंदोलन को काफी बल मिला था, उनको यह भी अवगत कराया गया की मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम गठित कर बजट भी आवंटित कर दिया गया है शासनादेश तक जारी हो चुका है, जिसको तत्काल रूप से प्रभावी किया जाना अति आवश्यक है, क्योंकि रुपया 10,000/ में कर्मचारियों के परिवार का पोषण हो पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। डॉ निर्मल जी ने कर्मचारी नेताओं को आस्वस्थ किया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से बात कर लागू कराया जाएगा।

डाक्टर निर्मल जी को यह भी अवगत कराया गया कि नगर निगम कानपुर में 631कर्मचारी अचयनित संविदा पर विगत 20 सालों से कार्य कर रहे उनको भी मात्र दस हजार ही मिल रहा है नगर निगम सदन में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया कि इनको संविदा में कर दिया जाए जो व्यय भार आयेगा नगर निगम वहन करेगा,लेकिन शासन प्रकरण लंबित है इस संबंध में माननीय ने लिखित रूप से पत्र मांगा है। मुख्य रूप से जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, कमरुद्दीन, मुन्ना हजारिया, उस्मान अली शाह, धीरज गुप्ता, मुकेश वाल्मीकि, विनोद रावत, अजीत बाघमार, राकेश परिहार, सुधाकर मिश्र, नीलू निगम, रामगोपाल चौधरी, रमेश अंबेडकर आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular