यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आज यानी 20 मई तक फॉर्म भरा जा सकता है। आज से ही विभाग की ओर से करेक्शन विंडो भी ओपन हो कर दी गई है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से UP JEECUP 2026 एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 मई तक एक्सटेंड की गई है। ऐसे में जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए फॉर्म भर लें। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।
करेक्शन विंडो ओपन
यूपी जीकप की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आज यानी 20 मई को करेक्शन विंडो भी ओपन हो गई है। जिन छात्रों से आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो गई है वे निर्धारित डेट्स के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
कैसे भरें फॉर्म?
इस एंट्रेस एग्जाम में शामिल होने के लिए स्वयं ही फॉर्म भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है-
- यूपी जीकप एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
UP JEECUP 2026 Online Form Link
फीस
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड 25 मई को हो जायेंगे जारी
नए शेड्यूल के मुताबिक अब यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 2 से 9 जून 2026 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 मई को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। सभी छात्रों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा, ऑफलाइन आवेदन नहीं भेजे जायेंगे।





