Thursday, May 21, 2026
spot_img
HomeItawaकक्षा 12 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित...

कक्षा 12 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

इटावा। पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को कक्षा 12 वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल पटेल(आई एफ एस) डायरेक्टर,लायन सफारी इटावा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में कक्षा 12 वीं के उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि श्री पटेल द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साह से गूंज उठा।

अपने संबोधन में डॉ.अनिल पटेल ने कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती,बल्कि यह निरंतर मेहनत,अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है।विद्यालय के चेयरमैन डॉ.कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहा है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

प्रधानाचार्य श्री तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है कि विद्यालय निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular