Thursday, May 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeदेवीपाटन मंडल के विकास का नया खाका तैयार।

देवीपाटन मंडल के विकास का नया खाका तैयार।

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के विकास को नई दिशा देने के लिए आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी जिलाधिकारियों से जनपदों की प्रमुख समस्याओं, संभावनाओं और उनके समाधान संबंधी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

यह पहल मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद आधारित विकास मॉडल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आयुक्त ने कृषि, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

श्रावस्ती ने बौद्ध पर्यटन, खेल और जैविक खेती, गोंडा ने कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और धार्मिक पर्यटन, बहराइच ने जनजातीय विकास, रोजगार और आधारभूत संरचना, जबकि बलरामपुर ने बाढ़ नियंत्रण, डिजिटल सेवाओं और थारू जनजाति से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता में रखा है।

आयुक्त ने कहा कि स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर योजनाबद्ध विकास कर रोजगार, निवेश और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, जिससे देवीपाटन मंडल को प्रदेश के अग्रणी विकास क्षेत्रों में शामिल किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular