लखनऊ। द एमएसजी फाउंडेशन द्वारा लखनऊ के विकासनगर स्थित टेढ़ी पुलिया के फायर प्रभावित क्षेत्र में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा किए गए वादे को निभाते हुए यह कैंप प्रभावित परिवारों की स्वास्थ्य सहायता और सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कैंप में लगभग 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य पैरामीटर्स की जांच की गई और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर सबा जाफरी रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया तथा टीम का उत्साह बढ़ाया। मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. साद, डॉ. मोहम्मद जमशेद, डॉ. माज़ खान, डॉ. अब्दुल मुकीत, डॉ. अबू हुज़ैफा, फैज़ा परवीन एवं डॉ. फिरदौस चंद इसके साथ ही कैंप को सफल बनाने में ज़मीन रज़ा, कुलसूम रिज़वी, मोनीरा बानो, शकीबा अंजुम और फातिमा नाज़ का विशेष योगदान रहा।
द एमएसजी फाउंडेशन की ओर से संस्थापक मोहम्मद सादिक ज़मान और ईमान अब्बास ने इस पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सेवा कार्यों का नेतृत्व किया। संस्था ने कहा कि यह केवल एक मेडिकल कैंप नहीं बल्कि इंसानियत की सेवा की एक छोटी सी कोशिश है, जिसे आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।





