Thursday, May 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

आजमगढ़l उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय आजमगढ़ नितिका राजन द्वारा जिला कारागार, आजमगढ़ का विजिट किया गया। सर्वप्रथम जेल में स्थित लीगल एड क्लीनिक का विजिट किया गया, जिसमें पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा किये गये कार्यों का अवलोकन किया गया।

जेल पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया गया कि निःशुल्क विधिक सहायता से सम्बन्धित प्रत्येक सूचना को लीगल एड क्लीनिक में रखे गये अभिलेख में अंकित करना सुनिश्चित करें। सचिव द्वारा जिला कारागार में शिविर के माध्यम से बन्दियों जेल में निरूद्ध बन्दियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। सभी बन्दियों द्वारा बताया गया कि उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित है। वार्तालाप के दौरान कुछ बन्दियों द्वारा बताया गया कि उनकी व्यक्तिगत पेशी न्यायालय में नहीं हो पा रही है, जिसके सम्बन्ध में जेलर को निर्देशित किया गया कि वह बन्दियों की नियत तिथि पर पेशी कराना सुनिश्चित करें।

जेल विजिट के दौरान कारागार में स्थित मुलाकाती एरिया में स्थापित लीगल एड हेल्प डेस्क का विजिट किया गया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से जेल पराविधिक स्वयं सेवक एवं जेल विजिटिंग अधिवक्तागण उपस्थित होकर मुलाकाती व्यक्तियों को विधिक सहायता प्रदान करते है। हेल्प डेस्क पर 04 जेल पराविधिक स्वयं सेवकों को नामित किया गया है, जो बन्दियों को विधिक सहायता प्रदान करने में मदद करते है। महिला बैरक में विजिट के दौरान कुल 49 महिला बन्दी निरूद्ध पायी गयी, जिनमें 04 महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सेब, केला, दूध, तेल, दलिया दिया जाता है।

महिला बन्दियों से वार्तालाप के दौरान यह अवगत कराया गया कि वह सिलाई सीखने की इच्छुक है, जिस पर जेलर को निर्देशित किया गया कि वे कौशल विकास के अन्तर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जेल विजिट के दौरान कुंज बिहारी सिंह जेलर, श्री गौरव सिंह डिप्टी जेलर, अजय कुमार डिप्टी जेलर, आशीष कुमार राय चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, प्रवीण कुमार सिंह डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, अतुल कुमार राय असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, जेल के पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular