Thursday, May 21, 2026
spot_img
HomePolitical'पीएम इटली में टॉफी बांट रहे हैं...', मोदी-मेलोनी की 'मेलोडी' वीडियो पर...

‘पीएम इटली में टॉफी बांट रहे हैं…’, मोदी-मेलोनी की ‘मेलोडी’ वीडियो पर राहुल गांधी का तंज

राहुल गांधी ने इटली दौरे पर पीएम मोदी द्वारा जॉर्जिया मेलोनी को ‘पारले मेलोडी’ टॉफी भेंट करने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश में ‘तमाशा’ कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘पारले मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश में हंसते हुए वीडियो बना रहे हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री इटली में टॉफियां बांटने और रील बनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने इसे नेतृत्व नहीं बल्कि ‘तमाशा’ बताया।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी अपने इटली दौरे के दौरान जॉर्जिया मेलोनी के लिए भारत से ‘मेलोडी’ टॉफी लेकर गए थे। यह गिफ्ट दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर बने लोकप्रिय इंटरनेट ट्रेंड ‘मेलोडी’ पर आधारित था।

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

जॉर्जिया मेलोनी ने इस खास गिफ्ट का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में दोनों नेता हंसते हुए ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट पकड़े नजर आए। वीडियो में मेलोनी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं।” इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ‘मेलोडी’ कहते हैं। मेलोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।”

‘मेलोडी’ ट्रेंड से चर्चा में दोनों नेता

‘मेलोडी’ शब्द मेलोनी और मोदी के नामों को जोड़कर बनाया गया है। पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं की मुलाकातों और अनौपचारिक पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहे हैं।

जून 2025 में जी-7 सम्मेलन के दौरान भी मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “हेलो फ्रॉम द मेलोडी टीम।” इसके बाद से दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

हालांकि, भारत और इटली के संबंध सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं। दोनों देश इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular