सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ, सिद्धार्थनगर की जनपद कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया सभी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ गणेश प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ, जिला इकाई सिद्धार्थनगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. जे. एल. चौधरी, (पशु चिकित्सा अधिकारी, गौर डीह) उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राकेश कुमार चौधरी (पशु चिकित्सा अधिकारी, मिठवल)
महामंत्री पद पर दूसरी बार निर्विरोध डॉ. महेंद्र तिवारी (पशु चिकित्सा अधिकारी, परसा हुसैन), सयुक्त मंत्री के पद पर डॉ. प्रदीप कुमार (पशु चिकित्सा अधिकारी, देवरा बाजार), कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. देवेंद्र गौतम (पशु चिकित्सा अधिकारी, बैरवा नानकार) और केंद्रीय कार्य कारणी सदस्य के रूप में डॉ. उपेंद्र शर्मा,(पशु चिकित्सा अधिकारी,भनवा पुर), डॉ. राकेश कुमार गुप्ता (पशु चिकित्सा अधिकारी, बढ़नी) में निर्वाचित हुए।
सभी पदाधिकारियों का चयन भी आपसी सहमति एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी जनपद में पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
निर्वाचन पर डॉ विनोद पांडे डॉक्टर विनोद पांडे, डॉ अखिलेश पांडे, डॉ विजय प्रकाश, डॉ अतुल प्रकाश डॉक्टर फखरुद्दीन डॉक्टर विजय वर्मा डॉ उपेंद्र शर्मा डॉक्टर राजकमल यादव सहित पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।





