Monday, May 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeसभी शिक्षक समय से पूरा करें विभागीय कार्य : बीईओ

सभी शिक्षक समय से पूरा करें विभागीय कार्य : बीईओ

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के साथ की बैठक

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में शनिवार को प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें नवागत खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने शिक्षकों से सभी विभागीय कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूरा न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ करवाई की जाएगी।

बैठक में उन्होंने कहा कि नवीन नामांकन प्रक्रिया गतिमान है सभी शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में 20 बच्चों का नामांकन कार्य पूरा करें साथ ही बच्चों की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी व एमडीएम हाजिरी प्रतिदिन समय से पूरा करें। इसके अलावा विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक व अन्य बैठकों के लिए पदाधिकारी को आमंत्रित करते विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी दें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक डायरी प्रतिदिन पूरा करें और विभागीय दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्य समय से पूरा करें।

अंत में उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए विभागीय कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाना है। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, एआरपी रामदयाल, शेषराम यादव, दीपक, इश्तियाक अहमद, पवन श्रीवास्तव ,प्रेम प्रकाश चौबे, विजय श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, काजी मोहम्मद तालिब, आरिफ उस्मानी, अगेय कुमार गौतम, अहमद सईद,नीलम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular