Monday, May 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarटांडा में बिजली व्यवस्था चरमराई उपभोक्ता परेशान

टांडा में बिजली व्यवस्था चरमराई उपभोक्ता परेशान

अम्बेडकरनगर भीषण गर्मी और उमस के बीच टांडा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मकोईया एवं औझीपुर फीडर से जुड़े हजारों नहीं बल्कि लाखों उपभोक्ता लगातार बिजली संकट से जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण सप्लाई बाधित रहती है, जिससे बूढ़ों, बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस नंबर से फीडरों की सप्लाई संचालित होती है, वह अक्सर स्विच ऑफ रहता है।

शिकायत करने के बावजूद उपभोक्ताओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। तेज गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की रातों की नींद हराम कर दी है।vउपभोक्ताओं का आरोप है कि सिर्फ एक कर्मचारी की लापरवाही का खामियाजा पूरा क्षेत्र भुगत रहा है।

लगातार बिजली बाधित होने से पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है, वहीं छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है ताकि लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular