प्रभु राम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के आयोजन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर मंथन
वक्ताओं ने सनातन मूल्यों की रक्षा के साथ आत्मबल और सजगता बढ़ाने पर दिया जोर
मानवता, करुणा, त्याग और कर्तव्यबोध का जीवन दर्शन है सनातन धर्म- प्राचार्य
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्य नाथ के 55वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभु राम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की जिला इकाई की ओर से शहर से सटे एक होटल में लाठी वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
समारोह के मुख्य वक्ता शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि मानवता, करुणा, त्याग और कर्तव्यबोध का जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने धर्म, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए सजग और सक्रिय रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सनातन चेतना का प्रखर प्रतिनिधि बताया। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए मानक स्थापित कर रहा है।
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिनसे समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति की सीख ली जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने सभी से धर्म और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, सुशील श्रीवास्तव, रमेश कुमार पांडेय, तुलसीराम वर्मा, रामचंद्र शुक्ला, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, कृपाशंकर त्रिपाठी, साधना श्रीवास्तव, डॉ. सीमा मिश्रा, अजय कसौंधन, रजनीश उपाध्याय एवं कमलेश दुबे सहित अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘शास्त्र के साथ आत्मरक्षार्थ शस्त्र’ विषय पर आधारित लाठी वितरण रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को आत्मरक्षा के उद्देश्य से 101 लाठियां वितरित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना के साथ आत्मबल और सजगता भी आवश्यक है, ताकि समाज हर चुनौती के लिए स्वयं को तैयार रख सके। अंत में समारोह के अध्यक्ष, सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर अनिल विश्वकर्मा, इंदू सिंह, डीपी शुक्ला, देवानंद श्रीवास्तव, सीमा सिंह, सुदीप श्रीवास्तव, भूप नारायण सिंह, डॉ. अभय शुक्ला, एमपी गोस्वामी, संपूर्णानंद बख्शी, अभिषेक पाठक, शुभम श्रीवास्तव, फतेह बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, करन श्रीवास्तव, मुरलीधर अग्रहरी, कन्हैया पांडेय, सचिन श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश चौबे, कैलाश नाथ द्विवेदी, रंजनेश धर दुबे, सुनील श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, सुधा त्रिपाठी, सरिता पांडेय एवं शर्मिला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





