Monday, May 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंपूर्ण समाधान दिवस में आईं 56 शिकायतें, मौके पर सिर्फ 6 का...

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 56 शिकायतें, मौके पर सिर्फ 6 का निस्तारण

धरातल पर हो शिकायतों का निस्तारण, फर्जीवाड़ा मिलने पर होगी कार्रवाई

महोबा । सदर तहसील में शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक शाशंक सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकरियों ने आए हुए फरियादियों की गंभीरता से शिकायतों को सुनते उनका निस्तारण कराए जाने के संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस पर 56 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमारए उप जिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे ने भी मौजूदगी पर लोगों की समस्याओं को सुनी। इस मौके पर 56 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धए गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायत कर्ता से जरूर बात की जाए। शिकायत निस्तारण से यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो शिकायत को निस्तारित नहीं माना जायेगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटान में लापरवाही न बरतें, क्योंकि इन शिकायतों के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय से फीडबैक लिया जाता है, इसलिए शासन के मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादी की छोटी या बड़ी प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और कागज पर नही बल्कि धरातल पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए।

कहा कि यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि लेखपाल जब अपने क्षेत्र के ग्रामों जाने से पूर्व इसकी सूचना दिग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को दी जाए और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करेंए यदि कोई बड़ी समस्या है तो अपने उपजिलाधिकारी को अवगत कराएं।

कुलपहाड़ और चरखारी तहसील में मात्र 5 शिकायतें निपटी

इसी प्रकार तहसील चरखारी में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह की अध्यक्षता और उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेन्द्र कुमार की उपस्तिथि में 65 शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनी और मौके पर 02 का निस्तारण कर शेष शिकायतों को संबन्धित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया। उधर तहसील कुलपहाड़ में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम की अध्यक्षता और उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार की उपस्तिथि में समाधान दिवस संपन्न हुआ। समाधान दिसव पर आई 55 में से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular