आक्रोश: महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर सांसद की तस्वीर को पैरों से रौंदकर फिर चूड़ियां पहनाकर जताया विरोध, गिरफ़्तारी की मांग
महोबा। जिले में बिजली, पानी, महंगाई, स्मार्ट मीटर और किसानों की समस्याओं को लेकर 11 मई को कलेक्ट्रेट में सपाईयों केे प्रदार्शन दौरान सपा सांसद आजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ भाजपाईयों में खासा आक्रोश पैदा हो गया। भाजपाईयों ने शहर के आल्हा चैक में सांसद का पुतला फूंका फिर उसके बाद चरखारी महिलाओं ने चरखारी में प्रदर्शन किया और अब गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सांसद की फोटोनुमा बैनर को पैरों से रौंदकर और फिर चूड़ियां पहनाकर अपना गुस्सा व्यक्त किया।
सांसद अजेंद्र लोधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर गुस्सा जाहिर करते हुए शिवतांडव मंदिर से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के चित्र पर मुर्दाबाद लिखकर उसे पैरों से रौंद दिया। सांकेतिक विरोध के तौर पर सांसद की तस्वीर को चूड़ियां भी पहनाई गईं।
भाजपाइयों ने हाथों में काली तख्तियां लेकर हिंदुस्तान प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा और अखिलेश यादव शर्म करो जैसे तमाम नारे बुलंद आवाज में लगाए, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी और जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास संस्कारों का अभाव है, चाहे वह विधायक हो या सांसद। उन्होंने देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा के प्रयोग को उनके चरित्र का परिचय दिया है।
भाजपा नेताओं ने यह भी आपत्ति जताई कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अब तक अपने सांसद पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। भाजपा ने महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि सांसद अजेंद्र लोधी ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी और न ही अपने शब्द वापस नहीं लिए, जिस कारण यह आंदोलन और भी उग्र रूप ले लिया है। सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अब उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं चरखारी ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, पनवाड़ी ब्लॉक प्रमुख अंजना श्रीप्रकाश अनुरागी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, पंकज तिवारी, जिला महामंत्री जयपाल सिंह, नीरज रावत जी, शशांक गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





