इटावा। ज़ाकिरा ए एहलेबैत मरहूमा रियाज़ फातिमा बिन्ते मरहूम सैयद हुसैन निवासी कोठी मोहसिनुल मुल्क सराये शेख की बरसी की मजलिस बाद नमाज़े जुमा मस्जिद पंजतनी में आयोजित हुई। कोठी मोहसिनुल मुल्क सराये शेख निवासी गुलामुस सैयदेन व अंदलीब कोठी मोहसिनुल मुल्क सराये शेख की ओर से आयोजित मजलिस में तकरीर करते मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने कहा कि जो अल्लाह पर भरोसा करता है वह बुलन्द मंजिल तक पहुंचता है।
नवें इमाम मोहम्मद तक़ी फरमाते हैं बुरे इंसानों की सोहबत से बचो,समाज मे बुराई पैदा करने वालों से दूर रहो,मोमिन को अल्लाह की तौफीक से फिक्रमंद होना चाहिए, नसीहत करने वाले की बात कुबूल करना चाहिए।उन्होंने कहा मरहूमा रियाज़ फातिमा सिर्फ एक मां ही नही थीं बल्कि वह एहलेबैत की जाकिरा भी थीं। मजलिस में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई,हाजी अरशद मरगूब, सलीम रज़ा,मो.अब्बास,शावेज़ नक़वी, तनवीर हसन,समर अब्बास,अख्तर अब्बास,हसन अब्बास,अली साबिर सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।





