जालौन (उरई)। में जिला प्रशासन ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल करते हुए बड़ा संदेश दिया है। जनपद के डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने अपनी सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट गाड़ियों को हटाकर ईंधन बचाने का संदेश दिया।
देश के प्रधानमंत्री की अपील के बाद डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने खुद पहल करते हुए कलेक्ट्रेट के पास स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी से पैदल कलेक्ट्रेट तक आने की अपील अधिकारियों से की।
डीएम ने कहा कि ईंधन बचाना समय की जरूरत है और इसकी शुरुआत हम सभी को खुद से करनी होगी। वहीं एसपी विनय कुमार सिंह ने भी अपनी सुरक्षा में लगी गाड़ी हटाकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मिसाल पेश की।
डीएम और एसपी की इस पहल की जनपद में जमकर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर अधिकारी खुद आगे आकर ऐसे कदम उठाएंगे तो आम जनता भी निश्चित रूप से प्रेरित होगी।
पूरा मामला जालौन मुख्यालय उरई स्थित डीएम और एसपी कार्यालय से जुड़ा है, जहां दोनों अधिकारियों ने सादगी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बड़ा संदेश दिया है।





