Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarबिना मान्यता के चल रहे विद्यालय पर जारी की गई नोटिस मांगा...

बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय पर जारी की गई नोटिस मांगा स्पष्टीकरण

जलालपुर अंबेडकरनगर कक्षा पांच तक की मान्यता लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित करने एवं बिना मान्यता के विद्यालय संचालन पर खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर मालीपुर,जी डी स्मारक विद्यालय मालीपुर,सूरजा देवी प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर, स्मार्ट कैरियर पब्लिक स्कूल जहांगीरपुर बड़ेपुर मदरसा नूरफातमी पब्लिक स्कूल बसिया को शिक्षा विभाग ने कक्षा पांच तक की कक्षाएं संचालित करने की मान्यता दी है।इन विद्यालयों के प्रबंधकों की मनमानी के कारण मानकों को ताक पर रख कर कक्षा आठ की कक्षाएं संचालित की जा रही थी।

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रबंधकों को नोटिस जारी कर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की कक्षाओं को तत्काल बंद करते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है, वहीं सिसारा में बिना मान्यता के संचालित रजिया सुल्तान मदरसा डिवहारे तर टड़वा को तत्काल बंद कर नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामाकन कराने की कहा है।बी ई ओ ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी यदि बिना मान्यता के विद्यालय संचालित पाया गया तो शासन द्वारा निर्धारित जुर्माना वसूल करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular