आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार लुक्स से सभी को प्रभावित किया, खासकर अपने आखिरी रेड कार्पेट अपीरियंस में। आइए जानते हैं उनके इस लुक की खासियत।
सोशल मीडिया पर इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें छाई हुई हैं। इस समारोह में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। 12 मई से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शामिल हुईं।
इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने शानदार लुक्स से सभी का दिल जीत लिया है। पहले दिन से लेकर फेस्टिवल में अपने आखिरी दिन तक, एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक लुक्स में नजर आई। अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किनकेयर रूटीन के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली आलिया ने जब इस ग्लोबल इवेंट से विदा ली, तो उनका आखिरी लुक देखकर इंटरनेट पर तहलका मच गया। आइए नजर डालते हैं उनके इस खास लुक पर-
शाही अंदाज में कहा अलविदा
कान्स के रेड कार्पेट पर अपने आखिरी अपीरियंस के लिए आलिया ने एक रॉयल लुक को चुना, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। इस खास मौके के लिए उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण ताहिलियानी की तैयार की गई एक बेहद खास कस्टम साड़ी पहनी, जिसे “कॉर्सेटेड चिनोइजरी” का नाम दिया गया है।
इस आउटफिट में अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने हॉलीवुड सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ के खास अंदाज में कैप्शन लिखा- “प्रिय पाठक… अब अलविदा कहने का समय आ गया है।”
बेहद खास था एक्ट्रेस का आउटफिट
इस खास आउटफिट की बारीकियां डिजाइनर तरुण ताहिलियानी ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने बताया कि यह साड़ी भारतीय पारंपरिक ड्रेप और पुरानी विक्टोरियन स्टाइल के रोमांस का एक अद्भुत संगम है। पुराने फ्लोरल प्रिंट्स से प्रेरित इस लुक में एक बेहद तराशी हुई ड्रेपिंग, खास तरह के बुने हुए पैनल और बहुत ही बारीक कढ़ाई का काम किया गया है।
यह आउटफिट न सिर्फ देखने में ड्रामेटिक लगता है, बल्कि इसमें नारीत्व की एक खास कोमलता भी झलकती है। मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इस लुक को जिस तरह से स्टाइल किया, उसने आलिया की पर्सनैलिटी और उनके कॉन्फिडेंस को और भी ज्यादा निखार दिया।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया का जलवा





