Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसजी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

एसजी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

चन्दौली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की ओर से बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परिणाम में रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा हैl इसमें विज्ञान वर्ग की छात्रा अनुष्का ने 91.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वही वाणिज्य वर्ग की कुमारी राशि गुप्ता 86 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने वर्ग में अव्वल रही। विद्यालय के 30 छात्र ससम्मान और 62 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पंखों का महत्व तभी होता है।

जब उड़ान ऊँची हों और ऊँचाई तक पर पहुँचने के लिए ज़मीन से उछाल ज़रूरी है। स्कूल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ ऐसा उपयुक्त वातावरण तैयार करता है ताकि उनके सपनों को उड़ान मिल सके। वही प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने सफलता का श्रेय कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों के समन्वित प्रयास को देते हुए कहा कि उत्तीर्ण छात्र विद्यालयी जीवन से सीखे हुए अनुभव को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रयोग जीवन को सुव्यवस्थित करने एवं राष्ट्र-सेवा भावना को मज़बूती प्रदान करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular