शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : शशांक सिंह
महोबा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने थाना चरखारी पहुंचकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं की जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई दौरान पुलिस एसपी व अय अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और सभी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। एसपी ने मौके पर ही राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
समाधान दिवस के मौके पर एसपी नेे कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए पारदर्शी, त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है। इससे लोगों का थाना समाधान दिवस के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ेगा। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना श्रीनगर में उपस्थित रहकर जनसुनवाई की गई। वहां आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता सुनते हुए थानाध्यक्ष को समयवद्ध और निष्पक्ष तरीके से समधान करने के निर्देश दिए। वहीं थाना पनवाड़ी में भी जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अपने अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच कर संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर जाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं अपराध निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 12 शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी राजस्व विभाग की प्राप्त हुईं हैं, जिनमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें सम्बन्धित लेखपालों को सौंप दी गई है





