लखनऊ .श्री हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट अस्पताल, चारबाग द्वारा बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जनसाधारण को ठंडे पानी की सुविधा देने हेतु एक वाटर कूलर को अस्पताल परिसर के बाहर लगाया गया है। ताकि राहगीर ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझा सके .आज अस्पताल के चेयरमैन एवं पूर्व भाजपा विधायक विद्यासागर गुप्ता द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सचिव अमित गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता तथा अस्पताल के स्टाफ भी उपस्थित थे।
अमित गुप्ता ने बताया कि श्री हरभजराम कृपा देवी ट्रस्ट अस्पताल पिछले 64 वर्षों से निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करता रहा है .हम नर सेवा को नारायण सेवा मानते हैं. इसी क्रम में आज गर्मी के प्रचंड होते रूप को देखते हुए लोगों को ठंडे पानी की सुविधा प्रदान करने हेतु अस्पताल परिसर के बाहर मुख्य सड़क पर इस वाटर कूलर को लगाया गया है ताकि राहगीरों को 24 घंटे ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीज भी इससे लाभान्वित होंगे।





