Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसर्वोदय पब्लिक स्कूल मे मदर डे पर कार्यक्रम

सर्वोदय पब्लिक स्कूल मे मदर डे पर कार्यक्रम

आजमगढ़l आज सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का विषय “माँ: पहला गुरु” रखा गया l कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव निदेशिका श्रीमति कंचन यादव तथा उपप्रधानाचार्य श्री संजय कुमार विश्वकर्मा जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

छात्र-छात्राओं ने माँ के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियाँ दीं जिसमे “माँ की ममता” पर समूह गीत गाया तथा माँ के त्याग पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कई माताएँ भी कार्यक्रम में आमंत्रित थीं। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन को देखकर गर्व महसूस किया। अंत में विद्यालय की ओर से सभी माताओं को स्मृति चिन्ह और हस्तनिर्मित कार्ड भेंट किए गए।

प्रबन्धक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने संबोधन में कहा कि माँ जीवन की पहली शिक्षिका होती है ] जिसकी सीख जीवनभर काम आती है। निदेशिका श्रीमति कंचन यादव कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में माँ के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव पैदा करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular