जलालपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

0
233

जलालपुर अंबेडकरनगर जलालपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ को बताया जीत की कुंजी

भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल जलालपुर की शक्ति केंद्रवार संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें पार्टी की रणनीति का केंद्र बूथ स्तर को मजबूत बनाने पर रहा। बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर प्रवासी रमाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं से ही बनती है।

उन्होंने कहा, “हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा संगठन है, लेकिन चुनावी जीत की मजबूत नींव बूथ से ही तैयार होती है। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, सफलता अधूरी रहेगी।”

बैठक का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र और कृष्ण गोपाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, मीसम रज़ा, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, नगर उपाध्यक्ष सीतल सोनी, दीपचंद सोनी, गिरीश जायसवाल, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, विनय मिश्र, मनीष सोनी, दीपक गोयल, शिवनाथ त्रिपाठी, विक्की गौतम और राधेश्याम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here